राजस्थान के 50 हजार किसानों को जैविक खेती का फ़ायदा मिलेगा

राजस्थान में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेती के लिए चिन्हित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है|

इसके तहत राजस्थान राज्य के किसानों को जैविक बीज जैव उर्वरक और जैविक कीटनाशक उपलब्ध करवाए जाएंगे |

राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष के लिए 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेती के लिए उपयुक्त क्षेत्र में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है इस योजना में 23.57 करोड रुपए की लागत आने की संभावना है | इस प्रकार 50000 किसानों को जैविक खेती हेतु प्रत्येक किसान ₹5000 का अनुदान दिया जाएगा इस अनुदान का प्रयोग किसान खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए करेंगे | इसके साथ ही जब तक इस परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त नहीं हो जाती तब तक के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने राज्य सरकार की निधि से लगभग 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं ताकि इस परियोजना के लिए किसानों का चयन, किसानों के समूह का गठन एवं किसानों के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स संबंधित गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

Also Read : Rajasthan SSO Id Login

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.